गम्हरिया: दपु. रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को गम्हरिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान वे जीएम स्पेशल ट्रेन से गम्हरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे. स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं रख-रखाव कार्यों का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया.

विज्ञापन
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं, स्टेशन की साफ- सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा समग्र विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया.
रेलवे जीएम ने कहा कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं स्टेशन के अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
