जमशेदपुर: नगरपालिका निर्वाचन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने रविवार को विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदोबस्त कार्यालय का भ्रमण कर मतदाता सूची की वर्किंग कॉपी और मतदाता पर्ची के मिलान कार्य का जायजा लिया.

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने समयबद्ध तरीके से सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा प्रत्येक कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाए. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सचिदानंद महतो, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी किकू महतो, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद सहित संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

