सरायकेला: जिला में अवैध शराब के विनिर्माण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को गमहरिया रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की गई.

विज्ञापन
प्राप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ के सहयोग से टाटा- कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान यात्री के नीले रंग के बैग से 30 पाउच टेट्रा पैक 180 एमएल ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की बरामद की गई, जिस पर फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल अंकित था.
बरामद शराब की कुल मात्रा 5.4 लीटर बताई गई है. उत्पाद टीम ने आरोपी को विधिवत हिरासत में लेते हुए अग्रतर उत्पाद कार्रवाई की और रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमित कुमार, पिता सिकंदर ठाकुर, निवासी जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है.

विज्ञापन
