बोकारो/ Shubham Mishra जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 26 वर्षीय चमटू केवट के रूप में हुई है, जो कुर्रा गांव का ही निवासी था.

विज्ञापन
परिजनों के अनुसार वह बीती रात घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिवार के लोगों ने रात भर उसकी खोजबीन की, पर उसका कोई पता नहीं चल सका. रविवार सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए बाहर गए थे. इसी दौरान उन्होंने युवक को पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ देखा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पिंड्राजोरा थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
