गम्हरिया: दुग्धा श्मशान काली मंदिर मैदान में एनबीसी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मनोज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद जोबा माझी, बीके स्टील के एडीएम विशाल यादव, एचआर हेड दीपक मुंड एवं कैलाश रवाणी ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले दिन कुल आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए. सेमीफाइनल मुकाबले में दुर्गा इंटरप्राइजेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बजरंग वारियर्स को पराजित किया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बबलू प्रधान, देवाशीष प्रधान, माझी बाबा दिकू टुडू, रामाय माझी, सुदामा प्रधान, प्रकाश प्रधान, दशरथ प्रधान, झूलन दास, रोहित प्रमाणिक, राजू प्रधान सहित आयोजन समिति के कई सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
