जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कानगोई पहाड़ की तराई में शुक्रवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया. शव एक सूखे पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर नाइटी पाई गई है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस आत्महत्या, हत्या या अन्य किसी कारण से मौत की आशंका को लेकर हर पहलू से गहन जांच कर रही है. आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना प्रसारित की गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन जारी है.

