जमशेदपुर: मानगो नगर निगम में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है. इसके साथ ही चुनावी माहौल भी गरमा गया है. विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की.


वार्ड संख्या 36 से पूजा कुमारी, वार्ड संख्या 5 से प्रवीण सिंह, वार्ड संख्या 35 से सुरेंद्र सिंह, वार्ड संख्या 14 से अश्विनी सिंह तथा वार्ड संख्या 10 से राज गुप्ता ने संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
नामांकन के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि वे मानगो क्षेत्र के समग्र विकास के संकल्प के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने- अपने वार्ड में बेहतर सड़क निर्माण, साफ- सफाई की नियमित व्यवस्था, सुचारु जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट की सुविधा, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना है.
प्रत्याशियों ने यह भी कहा कि वे जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे और पार्षद चुने जाने के बाद वार्ड स्तर पर पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाई जाएगी. युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही गई संपन्न हुई.

