सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 20 से लगातार तीन बार पार्षद रहे वीरेन्द्र गुप्ता की धर्मपत्नी प्रभावती देवी ने मंगलवार को पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद प्रभावती देवी ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वार्ड 20 के आदरणीय नागरिकों ने अब तक उनके पति वीरेन्द्र गुप्ता पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को अपने कार्यों के बल पर और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके पति वीरेन्द्र गुप्ता और पुत्र सावन गुप्ता हमेशा वार्ड की जनता की सेवा में तत्पर रहे हैं, उसी तरह वह भी हर समय लोगों के सुख- दुख में साथ खड़ी रहेंगी. उन्होंने भरोसा जताया कि वार्ड 20 की जनता उन्हें भी आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर जरूर प्रदान करेगी.
नामांकन के साथ ही वार्ड 20 में चुनावी हलचल और तेज हो गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है.

