चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में वार्ड संख्या 7 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी आफरीन शेख ने इस्लामनगर स्थित अपने आवास से समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया.

नामांकन के दौरान वार्ड संख्या 7 के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे. जुलूस के रूप में समर्थक नामांकन स्थल तक पहुंचे और पूरे रास्ते नारेबाजी की. इस दौरान क्षेत्र में चुनावी माहौल साफ तौर पर नजर आया.
कार्यक्रम में झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए. प्रेस से बातचीत करते हुए आफरीन शेख के पिता शेख फरीद ने कहा कि वार्ड संख्या 7 की स्थिति वर्तमान में जर्जर है और सड़क, नाली व साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से जनता परेशान है.
उन्होंने कहा कि यदि जनता सेवा का अवसर देती है तो वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उनकी प्राथमिकताओं में बेहतर सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, नियमित सफाई और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना शामिल है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
बाईट
शेख फरीद (पिता- आफरीन शेख)

