जमशेदपुर: नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में अभ्यर्थियों की सक्रियता बढ़ी रही. मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए मंगलवार को 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 57 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र लिया.

महापौर पद के लिए प्रपत्र खरीदने वालों में सुशीला सिंह, सोना मोनी सोरेन और प्रतीभा रानी शामिल हैं. हालांकि महापौर पद के लिए आज किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया.
वार्ड सदस्य पद के लिए मानगो में कुल 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. इनमें वार्ड संख्या 2 से सुशील कुमार सिंह, वार्ड 4 से मौमिता चटर्जी और सुमित्रा पाल, वार्ड 5 से मधु पंजली सिन्हा, वार्ड 6 से गौतम मंडल, वार्ड 9 से राजेश कुमार सिंह, नितू सिंह और सुमित्रा वर्मा, वार्ड 14 से विकास कुमार, वार्ड 26 से सैयद शफीउज्जमान, वार्ड 34 से ओम प्रकाश गिरि और विशाल कुमार सिंह तथा वार्ड 36 से सोनी पांडेय शामिल हैं.
अब तक मानगो महापौर पद के लिए 20 अभ्यर्थियों ने तथा 36 वार्डों के लिए 354 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा है.
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए आज 1 अभ्यर्थी ने प्रपत्र खरीदा. अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र खरीदने वालों में प्रभा पाडिया का नाम शामिल है. वार्ड सदस्य पद के लिए 25 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र लिया. अध्यक्ष पद के लिए आज एक मात्र प्रत्याशी निलोफर हुसैन उर्फ नीलुफर ने नामांकन दाखिल किया.
वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड 3 से कुणाल सराफ, वार्ड 8 से मनीष रजक, वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल, वार्ड 13 से गुलबहार बेगम, वार्ड 16 से संतोष कुमार रजक और वार्ड 17 से मदन मोहन मिश्रा सहित कुल 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. अब तक जुगसलाई अध्यक्ष पद के लिए 14 तथा 22 वार्डों के लिए 123 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र खरीदा है.
चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आज 1 अभ्यर्थी ने प्रपत्र खरीदा. अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र खरीदने वालों में सोमबारी सोरेन शामिल हैं. वहीं अध्यक्ष पद के लिए आज शिलावती टुडु ने नामांकन दाखिल किया. वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड 4 से निर्मला महतो, वार्ड 5 से संजय घोष, वार्ड 7 से बरखा रूँगटा, वार्ड 8 से मो0 नजीमुद्दीन, वार्ड 10 से देवानंद सिंह, वार्ड 11 से मौसमी मल्लिक और वार्ड 12 से निशा सोरेन सहित कुल 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. अब तक चाकुलिया में अध्यक्ष पद के लिए 5 तथा 12 वार्डों के लिए 45 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे जा चुके हैं.

