सरायकेला: उपायुक्त के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में सोमवार को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटाकोचा ग्राम स्थित कैनल किनारे संचालित अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई.

विज्ञापन
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया. साथ ही करीब 600 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया.
उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और भंडारण के खिलाफ यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
उत्पाद विभाग की टीम ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
