गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 15 से पार्षद पद के प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान पार्षद नथुनी सिंह ने सोमवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान वे बिना किसी आडंबर और तामझाम के चुनिंदा समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे. और नामांकन दाखिल किया.

गौरतलब है कि नथुनी सिंह लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. हालांकि इससे पूर्व वे एक बार चुनाव हार भी चुके हैं. मगर पिछले चुनाव में जनता ने उन्हें अपना पार्षद चुनाव तब से नथुनी सिंह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और वार्ड के विकास के लिए कार्य करते. इस बार वे अपने कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाने की बात कह रहे हैं.

नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में वार्ड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं. कुछ कार्य शेष हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वे पुनः जनता के बीच समर्थन मांग रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि वार्ड की जनता का उन्हें पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जनता के आदेश पर ही उन्होंने दोबारा नामांकन दाखिल किया है और इस बार भी उन्हें जीत का पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि वार्ड 15 को आदर्श वार्ड बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. इस कार्यकाल में वार्ड 15 आदर्श वार्ड के रूप में चिन्हित होगा.

