सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस और आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए लाइन टोला, इच्छापुर से एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल सरकार उर्फ गोरे, निवासी लाइन टोला, ईच्छापुर के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया है.

इस मामले में आरआईटी थाना कांड संख्या 05/26 दिनांक 29.01.2026 के तहत धारा 25(1-B)(a) Arms Act 1959 एवं 03 Railway Property Unlawful Possession Act के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
एसडीपीओ समीर कुमार सावेया ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा की गई.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके विरुद्ध पूर्व में आरआईटी थाना कांड संख्या 185/21, 30/21 और 71/21 दर्ज हैं.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सावेया ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अवैध हथियार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. छापामारी टीम में पुअनि. विमलेश कुमार महतो, आ/71 सुरेश चंद्र सेवैया तथा आ/1135 लक्ष्मीकांत सिंह मुंडा शामिल थे.

