रांची: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी संवेदना प्रकट की है.

चंपई सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. यह खबर अत्यंत पीड़ादायक है.
उन्होंने मरांग बुरु (ईश्वर) से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार जनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें. उन्होंने अपने संदेश के अंत में अंतिम जोहार कहकर श्रद्धांजलि अर्पित की है.
गौरतलब है कि बारामती में हुए इस विमान हादसे में अजीत पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत की सूचना है. हादसे के बाद देशभर के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से शोक संदेश जारी किए जा रहे हैं.

