कांड्रा/ Bipin Varshney प्रतिष्ठित समाजसेवी हरे कृष्ण मालवीय उर्फ गुल्ले के छोटे भाई, जाने- माने व्यवसायी सह समाजसेवी एवं बब्बू कॉम्प्लेक्स के ओनर गोपाल कृष्ण मालवीय उर्फ राजा का मंगलवार शाम निधन हो गया. वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही कांड्रा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक, व्यवसायी वर्ग के लोग एवं समाजसेवी बब्बू कॉम्प्लेक्स पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने लगे. पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना रहा.
स्वर्गीय गोपाल कृष्ण मालवीय उर्फ राजा अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाजसेवा के लिए पहचाने जाते थे. वे एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे. स्थानीय आयोजनों और जनहित कार्यों में उनकी भागीदारी उल्लेखनीय रही है.
उनके निधन को कांड्रा क्षेत्र के सामाजिक और व्यावसायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.

