गम्हरिया/ Bipin Varshney थाना अंतर्गत महुलडीह गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराते हुए आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सावैया ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन
