रांची: रांची से लापता दो मासूम बच्चों को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. रांची एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी से 2 जनवरी को लापता हुए अंश और अंशिका को रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर से बरामद किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.
बरामदगी के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल दोनों बच्चों को सुरक्षित रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
