जमशेदपुर/ Afroj Mallick

विज्ञापन
बिष्टुपुर स्थित हजरत बादशाह अब्दुल रहीम सह उर्फ चुना सह बाबा रहमतुल्लाह अलैह दरगाह शरीफ में वर्षों से रह रहे जट्टा बाबा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. यह घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर मार्केट स्थित दुपट्टा सागर नामक दुकान के समीप एक अज्ञात स्कूटी सवार ने जट्टा बाबा को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े. हादसे में उनके माथे और नाक में चोटें आई हैं.
जट्टा बाबा ने बताया कि दुर्घटना के बाद उनके एक परिचित ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार के रूप में मरहम-पट्टी कराई और उन्हें सुरक्षित रूप से चुना बाबा मजार शरीफ दरगाह पहुंचा दिया.
बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर जट्टा बाबा की ओर से संबंधित थाने में किसी प्रकार का कोई लिखित आवेदन या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

विज्ञापन
