आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai हाट बाजार में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी से दुकानदार चिंतित हैं. पिछले दो दिनों में कई दुकानों से सामान चोरी हो चुका है, जिससे बाजार में भय का माहौल बन गया है.

विज्ञापन
बाजार के शुलभ शौचालय, सरकारी शेड एरिया, बांग्ला स्कूल और सरकारी स्कूल के आसपास असामाजिक तत्व और नशेड़ी जुटते रहते हैं, जो चोरी की घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं.
इस संबंध में दुकानदारों ने आदित्यपुर थाना में ज्ञापन सौंपकर नियमित पुलिस गश्ती की मांग की है. मौके पर बाजार मास्टर मनोज पासवान सहित कई दुकानदार उपस्थित थे, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की.

विज्ञापन
