सरायकेला/ Pramod Singh जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राज बागची ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक मजबूत विचारधारा है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विचारधारा आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है.

राज बागची ने आरोप लगाया कि आज देश में महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग सत्ता में बैठे हैं, जिन्हें दलित, शोषित और पीड़ित वर्ग की कोई चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में त्याग और कुर्बानी लिखी हुई है.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिले के पर्यवेक्षक रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं को यह शपथ लेनी होगी कि कांग्रेस के स्वर्णिम दिनों को फिर से लौटाया जाएगा और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा.
इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो ने किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों पर चलकर जिले में संगठन को मजबूत करना होगा.
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव छोटे राय, जगदीश नारायण चौबे, इंटक कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, तसलीमा मलिक, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान, अनामिका सरकार, फुरकान झा, लाल बहादुर सिंह, खिरोद सरदार, सुधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर मंडल, समरेंद्र तिवारी, कृष्ण के व्रत, कमल नयन, संजय वैद्य, सुमंत शर्मा, रतन मुखी, जावेद अख्तर, जय प्रकाश महतो, हीरालाल महतो, हीरालाल पाल, राजू कैवर्त, अमर महतो, तलहक बारिक सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

