जमशेदपुर: रोटरैक्ट क्लब नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी द्वारा क्रिसमस के अवसर पर राम जनम नगर, मरीन ड्राइव रोड, कदमा आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास स्थित स्लम एरिया में विशेष क्रिसमस प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य वंचित और जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटना और उनमें त्योहार की भावना को जीवंत करना रहा.

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच चॉकलेट, मिठाइयां, स्टेशनरी और उपहारों का वितरण किया गया. उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक क्रिसमस का आनंद उठाया.
रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों के जीवन में मुस्कान लाने का प्रयास किया जाता है.
इस अवसर पर क्लब की ओर से राजदीप, एहतेशाम, सनी, गौरव, रिया, अपराजीत, अंकित, दुर्गेश, अनिकेत और राज वर्धन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

