चाईबासा/ Jayant Pramanik कड़ाके की ठंड को देखते हुए सोनुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोमनाथ उरांव ने मंगलवार शाम क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सोनापोस पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया.

सोनापोस के कैवर्त टोला में बोम्बा कच्छप, राकेश कैवर्त और सयातो कैवर्त को कंबल प्रदान किया गया. वहीं चांदनी चौक पर सज्जाद खान, म्हारा बानो, जामा भुईयां और पुष्पा प्रजापति को ठंड से राहत के लिए कंबल दिए गए.

इसके अलावा महुलडीहा गांव में हारेमोहन महतो, मंगली महतो और भुवनेश्वरी महतो को भी कंबल उपलब्ध कराया गया.
कंबल वितरण के दौरान बीडीओ सोमनाथ उरांव ने स्वयं गांवों का भ्रमण कर लोगों की स्थिति का जायजा लिया और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया.

उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी गरीब और असहाय व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है.

