देवघर/ Md Aslam राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर इंस्पायर क्लासेज मधुपुर में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई. इसी अवसर पर शिक्षक भूमन्यु सौरव की गणित विषय पर आधारित पुस्तक “Concept of Mathematics” का विमोचन किया गया.

भूमन्यु सौरव ने बताया कि यह पुस्तक विशेष रूप से कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है, खासकर उन छात्रों को ध्यान में रखकर जिने गणित से डर लगता है. पुस्तक में गणित के सभी महत्वपूर्ण विषयों को सरल भाषा, आसान उदाहरण और स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से समझाया गया है, ताकि छात्र गणित को आसानी से समझ सकें और आत्मविश्वास के साथ प्रश्न हल कर सकें.
कार्यक्रम में रामानुजन के जीवन और गणित के क्षेत्र में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला गया. शिक्षकों ने छात्रों को उनके विचारों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया. भूमन्यु सौरव ने कहा कि यदि सही तरीके से पढ़ाया जाए तो गणित हर छात्र के लिए आसान और रोचक विषय बन सकता है.
इस अवसर पर इंस्पायर क्लासेज के शिक्षक, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन का उत्साहपूर्वक समर्थन किया.

