जमशेदपुर/ Afroz Mallik लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) ने जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के बीच कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया. यह सेवा कार्य संस्था की अध्यक्ष एवं समाजसेविका रीना सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में संपन्न हुआ.

इस दौरान यात्रा संस्था के सदस्यों ने सड़कों पर रहने वाले, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक पहुंचकर उन्हें कंबल और गर्म कपड़े प्रदान किए, जिससे ठंड के इस मौसम में उन्हें राहत मिल सके.
कार्यक्रम में समरजीत सिंह, नंदिनी सामंत, जगतार सिंह गिल, पिंकी देवी, अंजलि श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, सौभी, आदर्श सिंह, रेखा सिंह, रिंकी अग्रहरी, आकाश दास समेत संस्था के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
इस अवसर पर अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि यात्रा संस्था सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए निरंतर प्रयासरत है. ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना हमारा नैतिक कर्तव्य है. भविष्य में भी संस्था समाज के कमजोर वर्गों के लिए इसी प्रकार सेवा कार्य करती रहेगी. उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के साथ संस्था आगे बढ़ रही है.

