जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह वारदात बीते 11 दिसंबर को मानगो क्षेत्र निवासी नन्दलाल के साथ हुई थी. मामले की जानकारी देते हुए जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि नन्दलाल टाटानगर रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर मानगो स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान ऑटो चालक और उसका एक साथी बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल के समीप सुनसान स्थान पर ऑटो रोककर नन्दलाल को चाकू का भय दिखाया.


आरोपियों ने नन्दलाल से मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित द्वारा बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त शेख सुलेमान और सरफराज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी बरामद कर जब्त किया है.
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सिटी एसपी का कहना है कि शहर में अपराध पर नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
