जमशेदपुर (Afroj Mallick) जमशेदपुर: मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में प्रस्तावित नगर निकाय चुनावों से पूर्व मतदाता सूची के पूर्ण सत्यापन और सुधार की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने सरकार और निर्वाचन आयोग का ध्यान आकर्षित किया है,आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे जनसंख्या विस्थापन,प्रवास और नए वार्ड विस्तार के कारण कई इलाकों में मतदाता सूची में गंभीर त्रुटियाँ सामने आ रही हैं,ऐसे में बिना अद्यतन मतदाता सूची के चुनाव कराना जनहित के खिलाफ होगा.

उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया लागू करे,ताकि मतदाता सूची में मौजूद सभी प्रकार की खामियों को दूर किया जा सके SIR के तहत,फर्जी मतदाताओं की पहचान,दोहराए गए नामों को हटाना,मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करना,नए योग्य मतदाताओं का नामांकन,जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जा सकें,कन्हैया सिंह ने कहा कि जब तक मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन नहीं होती,तब तक नगर निकाय चुनावों की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित नही हो सकती.
उन्होंने सरकार से तत्काल निर्देश जारी कर SIR प्रक्रिया शुरू करने की मांग की,आजसू पार्टी ने निर्वाचन आयोग से भी अपील की है कि नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण कार्य की कड़ी मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आगामी चुनाव पूर्ण पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ संपन्न हो सकें, पार्टी ने बताया कि इस मुद्दे पर आजसू जल्द ही उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से चुनाव आयोग,रांची को ज्ञापन सौंपकर औपचारिक रूप से अवगत कराएगी और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
