गम्हरिया/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र के रापचा मोड़ पर पावर ग्रिड के सामने गुरुवार सुबह एक ही दिशा में जा रहे बालू लदे हाइवा संख्या JH01CG- 7689 और एलटी 407 संख्या JH05 BT- 4443 के बीच जोरदार टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा हाइवा मुख्य सड़क से बाईं ओर सर्विस रोड में मुड़ रहा था, तभी पीछे से तेज गति में आ रही LPT उसके पिछले हिस्से से जा टकराई.

विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एलटी 407 का चालक अपने वाहन में ही फंस गया. स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में इलाज के लिए TMH भेज दिया. सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
