कांड्रा/ Bipin Varshney थाना अंतर्गत कांड्रा बस स्टैंड में सोमवार देर शाम एक विवाद के दौरान भीम दास ने होटल संचालक कैलाश बंसल पर अपने हाथ में पहने कड़े से अचानक हमला कर दिया. वार सीधा सिर पर लगने से कैलाश बंसल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनके सिर से काफी मात्रा में खून बहने लगा.

घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों व्यक्तियों को थाना ले गई. घायल की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उसे सीएचसी गम्हरिया ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. घायल का उपचार जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

