जामताड़ा/ Manish Baranwal विश्वकर्मा समाज के संगठनात्मक विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर रविवार को विद्यासागर इंस्टिट्यूट, पाकडीह में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव नारायण शर्मा ने की. बैठक के आयोजनकर्ता के रूप में सुखदेव राणा, राजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, नंदलाल शर्मा, श्रीकांत शर्मा और वरुण राणा सक्रिय रूप से मौजूद रहे.

बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. केपी शर्मा को जिला अध्यक्ष, सुखदेव राणा को जिला उपाध्यक्ष और बरुण राणा को जिला सचिव बनाया गया. कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नागेंद्र शर्मा को दी गई. मीडिया प्रभारी के रूप में काजू शर्मा और राजीव राणा को चुना गया. संयुक्त सचिव के पद पर सतीश शर्मा और राजेंद्र शर्मा को जबकि संगठन मंत्री के रूप में शुभम कुमार शर्मा और अशोक राणा को मनोनीत किया गया. सलाहकार समिति में नंदलाल शर्मा, किशन शर्मा, पशुपति शर्मा और मुकेश कुमार को शामिल किया गया. संरक्षक के रूप में संतोष शर्मा, शिव नारायण शर्मा, जगन्नाथ शर्मा और पप्पू शर्मा के नामों की घोषणा की गई.
इस अवसर पर जिला सचिव बरुण राणा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को एकजुट कर एक मजबूत आधार खड़ा करना संगठन का पहला लक्ष्य है.
उन्होंने कहा कि संगठन के मजबूत होने से समाज को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी. साथ ही युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि भविष्य में समाज हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सके.

