चांडिल: प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के पाकोतोड़ा गांव स्थित रोयाडीह में आदिम सरना क्लब की ओर से 49वां एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया.

इस मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ खेल खेलने की अपील की और कहा कि मन लगाकर खेलेंगे तो निश्चित रूप से लक्ष्य की प्राप्ति होगी.
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, मुखिया कुणाराम बेसरा, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, काबलू महतो, सुधीर किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुइंया, श्रीकांत महतो, अनिल महतो, विश्वनाथ गोप, सुदामा हेंब्रम, सुशेन माझी, अभय यादव, अरुण टुडू समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया.

