सरायकेला: पदमपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

मुख्य अतिथि मनोज कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों का टॉस कराकर फाइनल मैच की शुरुआत कराई. इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और यह समाज को जोड़ने का कार्य करता है. खेल से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, करियर और पहचान का रास्ता बनता है. उन्होंने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाता है.
उन्होंने आदिवासी विकास संघ द्वारा पिछले 45 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए संघ के संरक्षक धनपति सरदार को विशेष श्रेय दिया. मनोज चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
इस अवसर पर आदिवासी विकास संघ पदमपुर के एमपी सरदार, अध्यक्ष करमु सरदार, सचिव संदीप सरदार, वासु सरदार, कोषाध्यक्ष लखीराम सरदार, शिवराम सरदार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. फाइनल मुकाबले के दौरान खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी रही और पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
