जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप साहू का शव आज सुबह स्वर्णरेखा नदी घाट पर तैरता हुआ मिला. प्रदीप विगत चार दिनों से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

घटना से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने उलीडीह थाना का घेराव कर मुख्य सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं. महिलाओं का कहना है कि इलाके में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और यह हत्या भी उसी का नतीजा है.
स्थानीय लोगों के अनुसार नदी किनारा और बस्ती का इलाका नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है. आरोप है कि पुलिस कभी- कभार ही गश्ती करती है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस ने प्रदीप साहू के परिवार के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है और क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती की भी मांग उठाई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
