जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह इलाके में मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात सामने आई है. मोहम्मद मेहफूज़ आलम, निवासी 7 ए-ब्लॉक, धतकीडिह, थर्ड फ्लोर, ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. चोरी हुई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CU- 9239 बताया गया है.

पीड़ित ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उनके मित्र शेख असगर अली की है, जो सऊदी अरब यात्रा पर जाने से पहले उपयोग के लिए उन्हें देकर गए थे. मेहफूज़ आलम नियमित रूप से इसी मोटरसाइकिल का उपयोग कर रहे थे. घटना सोमवार देर शाम करीब 6.30 बजे की है, जब उन्होंने मोटरसाइकिल को घर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया और अंदर चले गए. सुबह करीब 5.00 बजे, नमाज़ अदा करने मस्जिद जाने के लिए जब वे नीचे आए, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली.
चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. फुटेज में साफ तौर पर देखा गया कि रात करीब 11.41 बजे एक अज्ञात चोर मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गया. कैमरे में चोर की गतिविधि और पूरी वारदात स्पष्ट रूप से कैद हुई है.
पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
