खूंटी: शनिवार को खूंटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा रांची स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष एवं खूंटी लोकसभा के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा का कुशलक्षेम जाना. अस्पताल पहुंचकर सांसद ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली और चल रहे उपचार की प्रगति पर भी जानकारी प्राप्त की.

इस दौरान सांसद ने कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य में सुधार की कामना की. उन्होंने कहा कि कड़िया मुंडा न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की राजनीतिक विरासत और जनसेवा की एक बड़ी पहचान हैं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पूरी खूंटी की जनता कर रही है.
सांसद कालीचरण मुंडा ने ईश्वर से पूर्व उपलोकसभा अध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होकर वापसी की प्रार्थना की और अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. स्थानीय लोगों और उनके समर्थकों ने भी कड़िया मुंडा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की आशा व्यक्त की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
