जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर साउथ पार्क चिन्मया स्कूल के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस की टीम ने मौके से आदित्य झा उर्फ सन्नी उम्र 24 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसकी जींस के कमर में एक देशी पिस्टल और पेकेट से तीन जिंदा गोली बरामद हुई.

सिटी एसपी नगर के मार्गदर्शन में और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिला के बागबेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. अवैध हथियार बरामदगी के बाद बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार आरोपी आदित्य झा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. वह वर्ष 2020 से 2024 तक के कुल चार मामलों में नामजद रह चुका है, जिसमें मारपीट, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं.
सिटी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पिछले एक वर्ष के भीतर लगभग 105 अवैध हथियारों की बरामदगी की गई है. पुलिस लगातार ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है. छापामारी दल में थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, पुअनि. आकाश कुमार पाण्डेय, निरज कुमार, रामप्रवेश राय, गोपाल पाण्डेय, आरक्षी भीम कुमार और आरक्षी योगेश सिन्कु शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
