जमशेदपुर: संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया. इस कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी, डालसा सचिव और कोर्ट के कर्मचारी शामिल हुए.

विज्ञापन
सभी ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और संविधान निर्माताओं के आदर्शों को याद किया. प्रधान जिला जज ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके मूल्यों को आचरण में लाना सभी की जिम्मेदारी है.
उन्होंने न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के महत्व पर जोर दिया. जिले के प्रखंड और अनुमंडल कार्यालयों, विभागीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई. इससे नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया.

विज्ञापन
