सरायकेला/ Pramod Singh कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मंगलवार को आईडीबीआई बैंक की सरायकेला शाखा की ओर से मंगलवार को सदर अस्पताल को आवश्यक चिकित्सा सामग्री और फर्नीचर उपलब्ध कराया गया. उपलब्ध कराए गए उपकरणों में मरीजों की सुविधा के लिए उपयोगी कई प्रकार के चिकित्सीय उपकरण एवं अस्पताल फर्नीचर शामिल थे.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, एसीएमओ डॉ. जुझार माझी, डीपीएम विनय सिंह, आईडीबीआई बैंक के सरायकेला शाखा प्रमुख प्रशांत कुमार मुंडा और चाईबासा शाखा प्रमुख रितेश रुंगटा उपस्थित थे. डीडीसी रीना हांसदा ने सभी सामग्रियों को औपचारिक रूप से अस्पताल प्रबंधक के सुपुर्द किया.
डीडीसी ने कहा कि बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए चिकित्सा उपकरणों से अस्पताल में उपचाररत मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सभी उपकरणों का उपयोग मरीजों के हित में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
आईडीबीआई बैंक सरायकेला शाखा प्रमुख प्रशांत कुमार मुंडा ने कहा कि बैंक द्वारा समाजहित में सीएसआर के तहत सदर अस्पताल को यह सामग्री प्रदान की गई है. इससे स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएँ मिलेंगी. कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक संजीत राय, डॉ. चंदन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे.

