सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम गांडे डूंगरी में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने छापामारी कर अवैध रूप से संचालित एक चुलाई भट्टी को ध्वस्त कर दिया. मौके से लगभग 1000 किलोग्राम जावा को नष्ट किया गया, जबकि करीब 35 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री को पूरी तरह रोकने के उद्देश्य से नियमित रूप से छापामारी अभियान जारी रहेंगे. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है.
छापामारी दल में अवर निरीक्षक (उत्पाद) अखिलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सौदागर पंडित, गृह रक्षक बल के बरियार हेंब्रम और रंजीत कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे. टीम ने सघन कार्रवाई कर पूरे इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच दहशत पैदा कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
