सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय में महिला सुरक्षा और अपराध रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने किया, जबकि महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा भी मौजूद रहीं. अभियान के दौरान छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई.

अधिकारीयों ने पॉक्सो एक्ट, महिला अपराध की पहचान और रोकथाम, नशा मुक्ति, अफीम और गांजा की खेती पर कानूनी कार्रवाई, डायल-112 और साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया. इसके साथ ही बाल विवाह रोकथाम तथा महिलाओं के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया.
कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही महिला अपराध रोकथाम की सबसे बड़ी शक्ति है और छात्राओं को इन विषयों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है. जागरूकता अभियान में ASI नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा और आरक्षी अंजली मुर्मू भी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और विद्यालय कर्मियों ने हिस्सा लिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
