हजारीबाग: जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. 16 नवंबर 2025 की सुबह पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति बिहार नम्बर की काले रंग की हुंडई ALCAZAR कार से ग्रामीणों के बैंक खाते और एटीएम कार्ड ले रहे हैं. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई.

छापामारी के दौरान सरौनी खुर्द जंगल के पास पुलिस ने हुंडई ALCAZAR और एक ब्रेजा कार को रोका. जांच में ALCAZAR में बैठे राजू वर्मा और शिवा कुमार के पास से 19 एटीएम कार्ड, कई बैंक दस्तावेज और 1.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ग्रामीणों को झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड लिए जाते थे और साइबर अपराधियों द्वारा ट्रांसफर किए गए पैसे को निकालकर उन्हें सौंपा जाता था.
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मो. जाकिर अंसारी और तसलीम अंसारी को भी गिरफ्तार किया, जिनके पास से ब्रेजा कार बरामद हुई. पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 11 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड और 1.50 लाख रुपये जब्त किए हैं.
मामले में मुफसिल थाना कांड संख्या 192/25 दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
