आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा 28 में से 19 सीटों पर शानदार प्रदर्शन के बाद सरायकेला- खरसावां जिला इकाई की ओर से शनिवार को भव्य विजय जुलूस निकाला गया.

जुलूस आदित्यपुर थाना रोड से ढोल- नगाड़ों और आतिशबाज़ी के बीच शुरू होकर शेरे पंजाब चौक तक पहुंचा. इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पूरे मार्ग में करीब 20 किलो लड्डू बांटकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया.

जुलूस के समापन पर बाजार स्थित दलित सेना के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्वर्गीय राम विनय पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
प्रदेश सचिव मनोज पासवान, जिला अध्यक्ष अनिल पासवान, जिला सचिव आलोक मिश्रा, नगर अध्यक्ष अजय महतो, नगर सचिव राजा ठाकुर, जिला महासचिव रवि सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री सावन गुप्ता सहित बाल भास्कर मिश्रा, विवेक सिंह, मंत्रेश झा, प्रीतम दीक्षित, अक्षत पासवान, सुमीत जायसवाल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

