आदित्यपुर: हथियाडीह स्थित मदन मोहन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर प्रबंधन की ओर से कई आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पूरे विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला.

कार्यक्रम की सबसे खास आकर्षण स्कूल प्रबंधन द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के लिए लगाया गया फूड स्टॉल रहा. बच्चों ने तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और मेले जैसे माहौल का आनंद लिया. इसके अलावा बच्चों को प्रबंधन की ओर से पारितोषिक भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया.
शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें अनुशासन, संस्कार और उत्कृष्ट शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वहीं नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने भी सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
