जमशेदपुर: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं- पोखरी, बिरसानगर, बारीडीह, कदमा, परसूडीह, हल्दीपोखर और राखामाइंस में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया. पूरे दिन स्कूल परिसर बच्चों की खुशियों, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया.

बच्चों के लिए विशेष ‘बाल मेला’ का आयोजन
दिन को यादगार बनाने के लिए सभी शाखाओं में बाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने खेल-कूद, फूड स्टॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट, टैलेंट शो और विभिन्न मजेदार प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मेले में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा को खुले मन से प्रदर्शित किया.
दिन को समर्पित किया गया बच्चों के नाम
सभी शाखाओं में शिक्षकों ने बच्चों के लिए विशेष मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. शिक्षकों ने कहानी-कथन, खेल गतिविधियों और अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया. शिक्षकों ने कहा कि बच्चे समाज की शक्ति और भविष्य की आशा हैं.
प्रबंधन की ओर से शुभकामनाएं
स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी और कहा कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को ऐसे अवसर प्रदान करना है, जिससे वे शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, टीमवर्क और सामाजिक मूल्यों को भी सीख सकें. प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया.
बच्चों की मुस्कान ही उत्सव की सबसे बड़ी सफलता: चेयरमेन
नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा दिनभर चली गतिविधियों ने बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान छोड़ी, वही कार्यक्रम की असली सफलता रही. बच्चे बाल मेला और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लेते हुए ढेर सारी यादें लेकर घर लौटे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
