जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की 17वें राउंड की मतगणना के बाद झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पर 32805 वोटों की भारी और निर्णायक बढ़त बना ली है. मतों का अंतर लगातार बढ़ रहा है और झामुमो की जीत लगभग तय मानी जा रही है.

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार झामुमो को 89251 वोट मिले हैं. भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 56446 वोट प्राप्त हुए हैं. तीसरे स्थान पर JLKM के उम्मीदवार रामदास मुर्मू 11235 वोट के साथ बने हुए हैं.
17 राउंड के बाद झामुमो के खेमे में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता ढोल, नगाड़े और अबीर गुलाल के साथ जीत का उत्सव मना रहे हैं. वहीं भाजपा समर्थकों में मायूसी देखी जा रही है. अंतिम राउंड की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
