जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की 16वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और परिणाम झामुमो खेमे के पक्ष में और अधिक मजबूत होते दिख रहे हैं.

ताज़ा रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पर रिकॉर्ड 31300 वोट की भारी बढ़त बना ली है.
16 राउंड तक की बढ़त ने झामुमो समर्थकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है. मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ता ढोल- नगाड़े बजाकर, पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर जश्न मना रहे हैं. वहीं भाजपा खेमे में गहरी मायूसी देखी जा रही है, और समर्थक अब अंतिम राउंड के औपचारिक परिणाम की प्रतीक्षा में हैं.
घाटशिला सीट पर झामुमो की यह बढ़त चुनावी गणित में निर्णायक मानी जा रही है.
सुरक्षा व्यवस्था मतगणना स्थल पर कड़ी है और अंतिम घोषणा का इंतजार किया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
