जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के नौवें राउंड की मतगणना समाप्त हो गई है. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है.

नौवें राउंड तक सोमेश चंद्र सोरेन को कुल 46150 वोट मिले हैं.
भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खाते में अब तक 30458 वोट आए हैं. इस प्रकार झामुमो उम्मीदवार 15692 वोटों से आगे चल रहे हैं.
जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 7172 वोट मिले हैं. भारत आदिवासी पार्टी के पंचानन सोरेन को 446 वोट मिले हैं.
पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की पार्वती हांसदा को 174 वोट प्राप्त हुए हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों में:
नारायण सिंह को 104 वोट मिले हैं. परमेश्वर टुडू को 82 वोट प्राप्त हुए हैं. बसंत कुमार तोपनो को 65 वोट मिले हैं.
मनसा राम हांसदा को 588 वोट प्राप्त हुए हैं. मनोज कुमार सिंह को 190 वोट मिले हैं.
रामकृष्ण कांति माहली को 130 वोट मिले हैं. विकास हेम्ब्रम को 435 वोट प्राप्त हुए हैं. डॉ. श्रीलाल किस्कू को 705 वोट मिले हैं. वहीं NOTA पर 1326 वोट दर्ज किए गए हैं. मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और राजनीतिक दलों के समर्थक हर राउंड के परिणाम पर नज़र बनाए हुए हैं. झामुमो खेमे में बढ़त को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है, जबकि भाजपा समर्थक अगले राउंड के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
