खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र में जर्जर पड़ी सड़कों के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया.

विधायक ने विशेष रूप से खरसावां–कुचाई–दलभंगा पथ की राइडिंग क्वालिटी में सुधार हेतु प्रस्तावित योजना को जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि इस योजना की 21 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि विभाग में स्वीकृति हेतु विचाराधीन है.
दशरथ गागराई ने कहा कि सड़क के बन जाने से खरसावां क्षेत्र के लोगों को आवागमन में अत्यंत सुविधा होगी और आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी. मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
