जामताड़ा Yogesh kumar नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंदुआटांड़ मोड़ पर स्थित जीवन महतो की मिठाई दुकान में बीती बुधवार कि रात चोरी की घटना घटी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए.

दुकान में रखे बर्तन, कढ़ाई, तेल का स्टॉक और मिठाई बनाने के अन्य सामान गायब थे, वहीं बचा हुआ सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. इसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया.
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से औपचारिक लिखित शिकायत थाना में दर्ज नहीं कराई गई थी. स्थानीय लोगों ने रात में क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
