चाईबासा: Jayant Pramanik 25 वर्ष का युवा झारखंड “Know Your Tourist Place” कार्यक्रम के तहत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से Group of Cyclists की साइकिल रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए लगभग 10 km का सफ़र तय कर केरा मंदिर तक पहुँची.

जिला उपायुक्त ने स्वयं साइकिल चला कर जिला वासियों को एकता का संदेश दिया और झारखंड के 25 वे वर्षगांठ की शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने मौके पर कहा कि राज्य माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास के ओर लगातार अग्रसर है. विकासात्मक योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे के लिए प्रशासन लगातार प्रगतिशील है.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट चक्रधरपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर, अंचलाधिकारी चक्रधरपुर, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
