जमशेदपुर: जेकेएस महाविद्यालय, मानगो परिसर में बुधवार को एनएसएस इकाई द्वारा झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने की.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पूर्व 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ था, जो आज एक युवा और संसाधन संपन्न राज्य के रूप में पहचान बना चुका है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद झारखंड ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं. अब राज्य जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा स्थानीय अधिकारों की मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है.
एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को झारखंड के पारंपरिक स्वशासन, पेसा अधिनियम, सीएनटी एक्ट और आदिवासी संस्कृति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने राज्य की ऐतिहासिक और सामाजिक विरासत को समझकर उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता का विषय था — “झारखंड: जल, जंगल, जमीन और सीएनटी एक्ट” जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था — “झारखंड में जनजातीय विकास: सत्य या मिथक”. दोनों प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों में आयुष सिंह, नायाब, नाज़, अंकित, समरीन, फहरीन, रेशमा और सानिया शामिल थे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मनीषा सिंह, प्रो. अनीता देवगम, प्रो. जी. रमा और प्रो. बसंती कुमारी का विशेष योगदान रहा.
इस मौके पर प्रो. लक्ष्मी मुर्मू, सपना गुप्ता, रुपेश रजक, सौभिक भट्टाचार्य, तथा शिक्षकेतर कर्मियों में अवधेश पांडे, मुकेश कुमार, शंकर रजक और प्रतिमा कुमारी के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
